Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शाहजहां की संपत्ति 260 करोड़ रुपये, ईडी ने कोर्ट में बताया

उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। मामले की अगली सुनवाई 10 जून को है

13 May 2024

शाहजहां की संपत्ति 260 करोड़ रुपये, ईडी ने कोर्ट में बताया

कोलकाता। शाहजहां शेख को लेकर ईडी ने कोर्ट में चौकाने वाला दावा किया है। केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि वह अवैध तरीके से ही 260 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक बन गया है। ईडी ने सोमवार को विशेष अदालत में ये बात कही। इस बीच शाहजहां के भाई ने मानवीय पहलू का हवाला देते हुए जमानत की अर्जी दी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।
शाहजहां समेत चार लोगों को सोमवार को ईडी की विशेष अदालत में ले जाया गया। वहां ईडी ने कई तथ्य पेश किए।

ईडी ने दावा किया है कि शाहजहां के पास झींगा आयात और निर्यात में अकूत संपत्ति है। ईडी ने यह भी दावा किया कि शाहजहां ने अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन का इस्तेमाल कर भारी संपत्ति बनाई थी। कुल 260 करोड़ की संपत्ति मिली है।
इस बीच, गिरफ्तार किए गए शेख आलमगीर के वकील ने जमानत के लिए याचिका दायर की। कोर्ट को बताया गया कि शेख आलमगीर की पत्नी गर्भवती हैं। घर पर उसकी देखभाल के लिए कोई नहीं है। इसलिए शेख आलमगीर को जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने इस अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। मामले की अगली सुनवाई 10 जून को है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News